बोकारो जिले के सदर अस्पताल में चिनियागढ़ा गांव से पहुचे एक परिवार ने रविवार समय लगभग 12 बजे बताया कि एक पागल कुत्ते ने उसके 5 वर्षीय पुत्र आरुष कुमार पर हमला कर घायल कर दिया है।बच्चे के माँ कंचन देवी ने बताई की उसका पुत्र घर से बाहर खेल रहा था।इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया।जिसके बाद आनन फानन में पेटरवार स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।