मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने मंगलवार शाम 5:00 बजे पुलिस बल को नववर्ष की तैयारी को लेकर निर्देशित किया और कहा कि पिकनिक स्पॉट और संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखें साथ ही रात्रि गस्त में तेजी लाई जाए। यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी जिससे नव वर्ष में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।