बेगूसराय: खोदाबंदपुर थाना पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को सकुशल बरामद किया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि खोदाबंदपुर थाना में 01 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान किया गया.