बरियातु: बरछीया टोला में श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ वातावरण
बारियातू प्रखंड क्षेत्र के जबरा ग्राम अंतर्गत बरछीया टोला स्थित नव-निर्मित श्री हनुमंत मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के दौरान परिक्रमा के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। यज्ञ में विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।