सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित स्वयंसेवी शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।