गुना नगर: प्रधानमंत्री का पुतला जलाया चूड़ियां पटकी पुलिस से हातापाई, गुना महिला कांग्रेस का भाजपा ऑफिस हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने के विरोध में महिला कांग्रेस ने गुना में भाजपा कार्यालय और हनुमान चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया प्रधानमंत्री का पुतला जलाते भाग दौड़ और हातापाई हुई। पुलिस जलते पुतले को छुड़ाने में जुटी कार्यकर्ता लेकर भागे, एक पुलिसकर्मी ने पुतले पर पानी डाल दिया। महिला कांग्रेस ने चुड़िया चढ़ाई। जमकर विरोध में नारेबाजी की गई।