बेगूसराय: सर्वोदय नगर से 24 वर्षीय लड़की लापता, SP ने की अपनों से मिलाने की अपील
नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर से 24 वर्षीय लड़की लापता हो गई है. इस संबंध में एसपी मनीष ने रविवार की देर रात 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लापता को अपनों से मिलाने की अपील की है. इस संबंध में बताया जाता है कि यह लड़की 15 जून को अपने घर से निकली और इसका कुछ पता नहीं चल रहा है. परिजन काफी परेशान हैं.