बेगूसराय: बखरी-मंझौल मार्ग पर गोरियारी में वाहन की टक्कर से बच्ची की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बखरी-मंझौल मुख्य पथ के गोरियारी में वाहन की चपेट में आने से लगभग 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना में बच्ची के पिता संजय सहनी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.