शाहजहांपुर: हरियाली तीज पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने झूमकर प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से हरियाली तीज पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पारंपरिक लोकगीत, भजन, लोक नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता और तीज से जुड़े पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ।