नवाबगंज: बाराबंकी में कार और पिकअप की टक्कर, पीछे से ऑटो भी टकराया, 3 लोग गंभीर घायल
बाराबंकी में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार और पिकअप की टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहा एक ऑटो भी इन वाहनों से टकरा गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह घटना मसौली थाना क्षेत्र के नेवला करसण्डा इलाके में हुई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है।