गुना नगर: जामनेर: घर में झाड़ू लगा रही 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 13 महीने का मासूम हुआ बेसहारा
जामनेर की 25 वर्षीय लक्ष्मी तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में झाड़ू लगाते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान रुठियाई के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे 13 माह का मासूम बेटा छोड़ गई हैं।