हुज़ूर: टीला जमालपुरा पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग अड्डे पर छापा मारा, एक आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने पुरानी सिंधी कॉलोनी में संचालित अवैध गैस रिफिलिंग के अड्डे पर छापा मारकर कार्रवाई की है। अड्डे का संचालन निगरानी गुंडा नाजिम मौलाना कर रहा था, जो पुलिस की टीम को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मनोज पुरी उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।