जखनिया: गाजीपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वारंटी गिरफ्तार, बरेसर पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर आरोपियों को दबोचा
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बरेसर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, जेएम-03 न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सागापाली मुरार सिंह गांव से दयाविन्द, शिवलोचन और विशुनदेव को गिरफ्तार किया गया। इन सभी पर मारपीट, धमकी और बलवा जैसी...