फुलवरिया: संग्रामपुर रायमल गांव से 30 मार्च को लापता हुए एक व्यक्ति का आज तक नहीं चला पता, भाई खोज में भटक रहा दरबदर
थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रायमल गांव से 30 मार्च को लापता हुए व्यक्ति का आज तक कोई खबर नहीं मिल सका है। जिसको लेकर लापता हुए व्यक्ति के परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। इस संबंध में थाने में भी एक लिखित शिकायत दी गई है। लापता व्यक्ति नौशाद अली के भाई इंशाद अली ने बताया कि 30 मार्च को घर से मेरा भाई निकला जो वापस नहीं लौटा। वह दिमागी कमजोर है।