लक्ष्मीपुर: नवीन प्राथमिक विद्यालय बेला में मध्यान्ह भोजन और विद्यालय संचालक को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड की मड़ैया पंचायत स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय बेला में मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय संचालन को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार को शिकायत के बाद 11:30 बजे पहुंचे स्थानीय संवाददाता ने विद्यालय में एमडीएम व्यवस्था पर सवाल उठाए। आरोप है कि मंगलवार और बुधवार को भोजन नहीं बनने के बावजूद उपस्थिति दर्ज की गई।