बरेली: उर्स में जायरीन की भीड़, रेलवे ने कसी कमर; 4 अतिरिक्त टिकट काउंटर, 6 ATVM और सुरक्षा के लिए किया फुल इंतजाम
108वें उर्स-ए-रज़वी में जायरीन की भारी भीड़ को देखते हुए बरेली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 4 अतिरिक्त टिकट काउंटर, 6 ATVM और 3 JTBS लगाए गए हैं। मुख्य गेट व सर्कुलेटिंग एरिया में सहायता बूथ-कैंप बनाए गए हैं। RPF और वाणिज्य टीम भीड़ पर नजर रख रही है। पेयजल, खानपान के साथ अतिरिक्त कोच, स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त ठहराव की भी व्यवस्था है।