सिमडेगा: सिमडेगा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत
सिमडेगा में गुरुवार को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं, हालांकि कुछ जगहों पर जलजमाव से हल्की परेशानी देखी गई।