गुरुआ: राजन में 22 साल से बिना भवन के चल रहे स्कूल पर नाराज़ ग्रामीणों ने जड़ा ताला
Gurua, Gaya | Mar 30, 2026 गुरुआ प्रखंड के राजन गांव में सोमवार की सुबह उस समय हलचल मच गई, जब उर्दू प्राइमरी स्कूल बीएमसी के बाहर ग्रामीणों ने अचानक ताला जड़ दिया। सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई। दरअसल, यह स्कूल पिछले 22 वर्षों से अपने भवन के बिना ही पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार म