बलरामपुर: भाजयुमो कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में निभाएंगे अहम भूमिका, शुभम अग्रहरि ने अटलभवन में दी जानकारी
युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बुधवार को 3 बजे अटल भवन जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभम अग्रहरि ने यह जानकारी दी।