बलरामपुर: डायट संस्थान में शिक्षा नवाचार पर शिक्षकों ने मेले में टीएमएल मॉडल प्रस्तुत किए, 100 शिक्षकों ने लिया भाग
बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए जिले के शिक्षकों ने अपनी सृजनात्मकता का अनोखा परिचय दिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जनपद स्तरीय नवाचार मेला एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने ऐसे मॉडल और टीएलएम प्रस्तुत किए, जिनसे सीखना बच्चों के लिए खेल-खेल में आसान हो सके।