कांके: अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की मृत्यु, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिए जांच के आदेश
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2025 रांची के अरगोड़ा स्थित निजी अस्पताल में नवजात की मृत्यु के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने के परिजनों के आरोप को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। समाचार माध्यमों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजात को कथित रूप से उसकी मृत्यु के बाद भी वेंटिलेटर पर रखा गया था।