कोंच: कोंच के जाने-माने समाजसेवी महताब अंसारी के पिता निजामुद्दीन अंसारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Konch, Gaya | Jun 23, 2026 प्रखंड क्षेत्र के बिजहरा गांव निवासी ज़ाने माने समाजसेवी महताब अंसारी के पिता निजामुद्दीन अंसारी (74 वर्ष) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वे लंबे समय से अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गए थे और उनका इलाज चल रहा था।मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।निजामुद्दीन अंसारी के निधन की खबर से आसपास के क्षेत्र में शोक है