खुर्जा: खुर्जा में पानी निकासी की समस्या पर लोगों ने किया प्रदर्शन, नाले पर अवैध अतिक्रमण का आरोप
खुर्जा नगर के मुरारी लाल पेच के सामने स्थित भार्गव वाली गली में पानी निकासी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि थोड़ी सी बारिश होते ही गली में नाले का गंदा पानी भर जाता है, जो कई बार घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। इससे बच्चे और बुजुर्ग बदबू और गंदगी से परेशान हो जाते हैं, जानकारी सोमवार सुबह लगभग 11 बजे दी गई ।