पीलीबंगा: 16 दिव्यांगों को मिले मेडिकल प्रमाण-पत्र, ट्राई साइकिल और स्मार्ट कार्ड का लाभ
पीलीबंगा में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के प्रयासों से 16 दिव्यांगजनों को मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए गए। समित अध्यक्ष हरबश लाल ने आज शुक्रवार को बताया कि साथ ही एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल प्रदान की गई तथा 35 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड और रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ मिला।