गया टाउन सीडी ब्लॉक: स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान: पिता महेश्वर घाट पर जनजागरण अभियान चला - विजय मिट्ठू
विश्व प्रसिद्ध, अंतह सलिला, मोक्ष दायिनी फल्गु नदी को स्वच्छ और साफ़ रखने को लेकर स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी बैनर के तले आज पांचवे रविवार को स्थानीय पिता महेश्वर घाट पर श्रमदान एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 26 अप्रैल रविवार की सुबह 11:00 बजे के करीब श्रमदान एवं जनजागरण अभियान कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू ने दी है।