पूरनपुर: समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) ने तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील परिसर में बुधवार भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन का आरोप है कि 14 अप्रैल को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जमीन की पैमाइश कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई थी। प्रशासन ने पांच दिनों में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।