नवादा: नवादा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, तीन लोग सुरक्षित, अंसार नगर निकट NH20 पर हुआ हादसा, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त
Nawada, Nawada | Apr 25, 2026 नवादा में बिहार-झारखंड को जोड़ने वाले NH20 पर अंसार नगर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने गाड़ी में फंसे तीनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बकिसी को गंभीर चोट नहीं आई है।