तमाड़ 1: तमाड़ के पूर्व मुखिया रमेश मुंडा ने कहा मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से झारखंड सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए
Tamar 1, Ranchi | Jun 24, 2026 आज बुधवार को सुबह 10:00 तमाड़ के पूर्व मुखिया ने रमेश मुंडा ने कहा कि मलेरिया का प्रकोप धीरे-धीरे क्षेत्र में बढ़ते ही जा रहा है । उन्होंने कहा कि पहले सरकार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करती थी तो मच्छर से राहत मिलती थी । उन्होंने कहा कि सरकार को पुनः ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करना चाहिए और मच्छर का प्रकोप जो गांव देहात में बढ़ रहा है उसे पर ध्यान देना चाहिए ।