बरेली: बरेली में सपा नेता प्रतिपक्ष ने किया बड़ा दावा, कहा- 2029 में नहीं होंगे लोकसभा चुनाव, राम मंदिर चंदे और EVM पर भी गरजे
बरेली में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भाजपा पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने दावा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी तो 2029 का लोकसभा चुनाव नहीं होगा। उनका आरोप है कि भाजपा संसद में दो-तिहाई बहुमत के जरिए संविधान और लोकतंत्र में बड़े बदलाव की तैयारी