बिसौली: अंबेडकर जयंती पर फैजगंज बेहटा पहुंचे सांसद आदित्य यादव, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
Bisauli, Budaun | Apr 14, 2026 फैजगंज बेहटा कस्बा में आज मंगलवार को 3 बजे करीब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बदायूं के सांसद आदित्य यादव कार्यक्रम में शामिल हुए और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के विचारों को याद किया।