करनाल: करनाल में फार्म-12 डी का आवेदन करने वाले बुजुर्गों व दिव्यांगों के मतदान का शेड्यूल जारी: रिटर्निंग अधिकारी
Karnal, Karnal | Sep 26, 2024 एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अनुभव मेहता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग लोगों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 100 मतदाताओं ने फार्म 12 डी भरकर पोस्टल बैलेट से यानि घर पर ही मतदान करने के लिए इच्छा जाहिर की है।