करनाल: मतदाताओं की जागरूकता के लिए सेक्टर-12 में 29 सितंबर को सुबह 6.30 बजे होगा साइक्लोथॉन का आयोजन : एडीसी #haryanaelections
Karnal, Karnal | Sep 26, 2024 अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा 29 सितंबर 2024 को सुबह 6.30 बजे एनडीआरआई चौक से कमेटी चौक तथा माल रोड से होकर एनडीआरआई चौक तक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है।