करनाल: आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल पर करें, 100 मिनट में होगी कार्रवाई : रिटर्निंग अधिकारी #haryanaelections
Karnal, Karnal | Sep 26, 2024 एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया है। मतदाताओं को सशक्त करते हुए चुनाव व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप बनाया है जिस पर कोई भी नागरिक फोटो, वीडियो व ऑडियो बनाकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन बारे शिकायत दर्ज कर सकता ह