शाहजहांपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत पर बेटी के आरोपों पर डीएम ने सख्ती दिखाई, कार्रवाई का भरोसा दिलाया
शाहजहाँपुर। जनपद में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद मृतक की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने विभाग के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि वायर