सिमरी: मंझवारी पंचायत को मिला मॉडल पंचायत सरकार भवन, जल्द शुरू होंगी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे, लोगों को सहूलियत
Simri, Buxar | Jul 4, 2026 मंझवारी पंचायत के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मॉडल पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और इसका विधिवत उद्घाटन भी कर दिया गया है। इस अत्याधुनिक भवन के शुरू होने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को अब विभिन्न सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।