देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली पहुंचे संसारी माता मंदिर, देहरादून, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत सेवलाकला स्थित संसारी माता मन्दिर में चल रहे विकासकार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होने मंदिर में निर्माणाधीन गोरखा संघ भवन के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने गुणवत्ता के साथ जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।