#आगरा कलयुगी पिता की हैवानियत! 11 माह की मासूम को यमुना में फेंका, मां को भी धकेलने की कोशिश,आगरा में घरेलू विवाद के चलते एक पिता पर अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा है। बताया गया कि घटना से पहले आरोपी ने बेटी के साथ सेल्फी भी ली थी। बच्ची को नदी में फेंकने के बाद उसने पत्नी को भी नदी में धकेलने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पुल से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। प्रारंभिक जानकारी में घटना की वजह पति-पत्नी के बीच गृहक्लेश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Agra #Yamuna #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 15, 2026