नामकुम: खेल गांव में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा
Namkum, Ranchi | Apr 26, 2026 खेल गांव में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए रविवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड टीम घोषित कर दिया गया है। संत जोसेफ क्लब में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों का चयन किया गया। शिविर में तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को एडवांस फाइट और काता का प्रशिक्षण दिया।