सागर नगर: मंत्री विजय शाह के महिलाओं पर दिए बयान से विवाद, महिला कांग्रेस ने बर्खास्तगी की मांग की
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह के कथित संविधान विरोधी और महिला विरोधी बयानों के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर 2:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की गई।