सागर नगर: सागर न्यायालय: सहायक समिति प्रबंधक को 5 साल की सजा, आय से अधिक ₹58 लाख की संपत्ति मामले में ₹40 लाख का जुर्माना
आय से अधिक संपत्ति के 6 साल पुराने मामले में विशेष न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। देवरी तहसील की प्राथमिक आदिम जाति समिति रसेना के तत्कालीन सहायक समिति प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने 5 वर्ष के कारावास और 40 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।मंगलवार को विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन हाशमी की अदालत ने यह सजा सुनाई है।