सागर नगर: गल्ला मंडी के पास 14 लाख की लूट, CCTV फुटेज वायरल, मुनीम मदद के लिए चिल्लाता रहा
मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास 15 दिसंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया था। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार रात करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,जिसमें बदमाश लूट को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।फुटेज में दिख रहा है कि घायल मुनीम बदमाशों से जूझता रहा,मदद के लिए चिल्लाता रहा।