कोंडागांव: कोंडागांव में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष मेजर प्रवीणसिंह का भव्य स्वागत, किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के नव मनोनीत प्रांतीय अध्यक्ष मेजर प्रवीण सिंह का प्रथम कोंडागांव आगमन पर जिला इकाई द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने आज शनिवार की सुबह 8 बजे डीएनके मैदान में परिषद के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और प्रमाणपत्र वितरित किए।