हरदा: शहर का घंटाघर बाजार 'नो व्हीकल जोन' घोषित, 17 अक्टूबर से दीपावली तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू
Harda, Harda | Oct 14, 2025 आज 14 अक्टूबर दोपहर 2 बजे पब्लिक एप के रिपोर्टर से फोन पर चर्चा करते हुए यातायात थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि इस अवधि में घंटाघर बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के चारपहिया या दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल यात्री ही इस क्षेत्र में आवागमन कर सकेंगे। वाहनों के लिए अस्थायी मार्ग परिवर्तन भी किए गए हैं।