गया टाउन सीडी ब्लॉक: तिलक समारोह से लौट रहे रिटायर्ड आर्मी के पुत्र को अज्ञात हाईवा ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
गयाजी। शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव एन-एच-22 मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृत युवक की पहचान कोंच के भिखनपुर के रहने वाले नागेंद्र यादव सेवानिवृत सैनिक के 24 वर्षीय पुत्र सोनू रंजन के रूप में हुई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 26 अप्रैल रविवार की सुबह 10:00 बजे मृतक के परिजनों ने दी है।