छत्तीसगढ़ में पत्नी से हैवानियत करने वाला पति गिरफ्तार, मीडिया के सामने आरोपी ने खोला मुंह
कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद क्रूर और शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के चरित्र पर बेबुनियाद शक करते हुए हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोपी ने अपनी जीवनसंगिनी के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से उसका मुंडन कर दिया और अत्यंत अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पटना थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रताड़ना और अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
#Chhattisgarh #Sarguja #BreakingNews
#LatestNews