विदिशा नगर: कांग्रेस सेवादल ने शहर में निकाली प्रभात फेरी, पर्यावरण व स्वच्छता का दिया संदेश, ज़िला पदाधिकारी रहे शामिल
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार सुबह 6 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना से संबंधित गीत गाकर नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने समाज हित में कार्य करने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया