कोण्डागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन के दौरान विकासखंड माकड़ी के ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग मलसाय नेताम को मोटराइज्ड ट्राइसिकल एवं बस पास प्रदान किया गया।