फारबिसगंज: पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता आर के चौधरी ने फारबिसगंज सहरसा रेलखंड का किया निरीक्षण
फारबिसगंज सहरसा रेलखंड का पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के प्रधान मुख्य विधुत अभियंता आर के चौधरी ने निरीक्षण किया. इस मौके पर फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर उन्होंने कहा जल्द ही इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का परिचालन प्रारंभ हो जाएगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम मौजूद थें.