लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे आज मंगलवार को एक 14 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किशोर पर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही तिकुनिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।