ताखा: इटावा के ऊसराहार में मां की डांट के बाद युवती ने लगाई फांसी, बाहर आने-जाने को लेकर हुआ था विवाद
Takha, Etawah | May 25, 2026 मां की डांट के बाद युवती ने लगाई फांसीः इटावा के ऊसराहार में हुई घटना, बाहर आने-जाने को लेकर हुआ था विवाद इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह नगरिया खाना बांध गांव में हुई। मृतका की पहचान आकांक्षा (18) पुत्री ओमवीर कमल के रूप में हुई है। ओमवीर कमल महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं।